बस्ती, मई 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र में आई बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर बढ़े विवाद में तीन सगे भाइयों की पिटाई कर दी गई। इस घटना में दो युवकों के सिर फट गए। बीच बचाव करने पहुंचे लोगों से भी हाथपाई हुई। घटना मंगलवार की देर रात जद्दुपुर गांव में आई एक बारात की है। थाना प्रभारी सतेन्द्र यादव ने बताया कि बारात आए घायल युवकों के भाई की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। इस मारपीट में प्रदीप, अन्दीप, संदीप पुत्रगण सुखराम निवासीगण ग्राम भरपुरा थाना दुबौलिया घायल हो गए। यह भी पढ़ें- शादी में नियमों का उलंघन कर रहे डीजे संचालक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...