हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 26 -- बिहार के नालंदा जिले में बारात में डांस के दौरान महिला को छूने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र के नदिऔना गांव में बुधवार रात को हुई। मृतक की पहचान 49 साल के अर्जुन मांझी के रूप में हुई है। आरोपितों ने बारात में डांस के दौरान एक महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाकर अर्जुन को घर से खींचा। फिर पीट-पीटकर उसे मार डाला। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मृतक की बहू के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। हरिमुनी मांझी, उसके बेटे श्रवण कुमार, पवन कुमार, सुधीर कुमार के साथ फेकन मांझी एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। घ...