मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर थाने के महाराजी पोखर स्थित एक विवाह भवन में बुधवार रात करीब दो बजे बारात में गाना पर डांस के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें चाकू लगने से पुरानी गुदरी रोड निवासी मो. बादल उर्फ समीर (34) जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने लड़की के भाई मो. साहिल को गिरफ्तार किया है।घायल मो. बादल ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की रात 11 बजे महाराजी पोखर स्थित विवाह भवन में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब दो बजे सभी लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान आपस में धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान लड़की के भाई मो. साहिल ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें आंख के नीचे से होंठ तक कट गया। सिर पर भी जख्म है। वह बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर पहुंची डा...