फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 12 -- कायमगंज, संवाददाता क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां में गुरुवार को बारात के लिए लगाया गया टेंट शुक्रवार सुबह समेटा जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक पुरानी दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में अताईपुर निवासी सौरभ, अनुज और नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी रंजीत आ गए। दीवार गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग दौड़े और मलबे में दबे तीनों युवकों को बाहर निकाला। उन्हें आनन-फानन सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घटना से बारातियों और गांव में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...