बारात में टाफी लूटने को लेकर मारपीट, तीन पर केस
भदोही, जून 26 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कनेहरी गांव में आई बारात में टाफी लूटने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इसके कारण अफरा-तफरी का आलम रहा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। उक्त गांव निवासी आरती देवी पत्नी राजेश राजभर ने थाने में तहरीर दिया। कहा कि गांव में बारात आई थी। उसमें 12 साल का बेटा रितेश राजभर भी गया था। द्वारचार के दौरान टाफी और पैसा बारातियों द्वारा लूटाया जा रहा था। उसी को लेने को लेकर चौरी थाना क्षेत्र के भाला गांव निवासी शनि, साजन, मोहित राजभर ने बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार युवक को जमकर पीटा, केस पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115(2), 352, 351(3) के तहत मामला दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.