जौनपुर, मई 11 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के करोरा गांव में शनिवार रात एक वैवाहिक समारोह में जनवासे से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मीरगंज थाना क्षेत्र के अगहुआ गांव निवासी प्रताप चंद्र यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह करोरा गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। रात करीब 9:30 बजे उन्होंने अपनी बाइक जनवासे में खड़ी कर द्वारचार कार्यक्रम में भाग लिया। करीब पौन घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी आसपास जांच की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि सूचना मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...