हरिद्वार, मार्च 12 -- पथरी क्षेत्र के गांव धारीवाला में बारात के दौरान छींटाकशी को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। मामले में गुरुवार को पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव धारीवाला में आई बारात के दौरान बारातियों और गांव के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर भी चले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। गुरुवार को धारीवाला निवासी धर्मवीर पुत्र कालीराम की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार पुत्र प्रीतम, अंकुल पुत्र तेजूराम, हिमांशु पुत्र साधुराम, सचिन पुत्र नीरज निवासी ग्राम शिवगढ़ तथा अंकित पुत्र सोम और राजकुमार पुत्र जगवीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.