बारात में गाड़ी कम पड़ने पर विवाद, मारपीट में युवक घायल
देवघर, जून 22 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के मोदीडीह गांव में बारात जाने के लिए वाहन कम पड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट की गई। घटना में घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कोंकरीबांक गांव निवासी बीरेन्द्र मांझी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने एक संबंधी के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोदीडीह गांव गया था। इसी दौरान बारात जाने के लिए गाड़ी कम पड़ने को लेकर गांव के कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बीच निप्पू मांझी, सार्जन मांझी, अमित मांझी और किशन मांझी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- पट्टीदारों पर मारपीट का आरोप, चार पर केस विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.