गोरखपुर, मई 3 -- गुलरिहा,हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बारात में डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया था, जिसमें एक पक्ष मारपीट करते हुए लाठी डंडे व ईट से बारातियों के आठ गाड़ियों में तोड़फोड़ कर भाग निकला था। गुलरिहा पुलिस ने रविवार को वाहन स्वामी की तहरीर पर चार के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट,धमकी तोड़फोड़ का केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के करमहां बुजुर्ग के रेहरवा निवासी योगेंद्र पासवान के घर शुक्रवार की रात पीपीगंज क्षेत्र के नया गांव निवासी जयराम पासवान के बेटे की बारात आई थी। यह भी पढ़ें- जौनपुर में दुल्हन के ममेरे भाई ने दूल्हे को मारी थी 3 गोलियां, लव मैरिज होने से था नाराज लड़की पक्ष कुछ वर्ष पूर्व गांव में जमीन लेकर रहने लगा था। बाहरी होने के ...