हापुड़, फरवरी 6 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर ग्राम बदनौली के निकट फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिए एक युवक गया था। आरोप है कि फार्म हाउस के पास ईंट भट्ठे पर कार आपस में टकराने के बाद विवाद हुआ, जिसमें युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में परिजन युवक के साथ अनहोनी होने का दावा कर रहे हैं। वहीं, पुलिस मामले को दुर्घटना का बता रही है। विभिन्न बिंदुओं को धअयान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी प्रमोद कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह अपनी पत्नी, इकलौते पुत्र ऋषभ व दो पुत्रियों के साथ रहते हैं। जबकि एक पुत्र की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। गुरुवार की रात को ऋषभ एक बारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.