बारात में कॉफी मशीन में धमाका,किशोर की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव में रविवार रात बारात समारोह में लगी कॉफी मशीन तेज धमाके के साथ फट गई। हादसे की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव निवासी आदर्श वर्मा के यहां आई बारात में गांव के उदयभान का 15 वर्षीय बेटा विपिन वर्मा रविवार रात गया था। बारात में कॉफी मशीन लगाई गई थी। इसी दौरान अचानक मशीन में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि मौके पर अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- शादी वाले घर में मातम! खौलते शीरे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत मशीन के पास खड़ा विपिन गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत नाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.