बिजनौर, मार्च 27 -- नूरपुर। क्षेत्र के गांव टंडेरा निवासी युवकों ने गांव नन्हेड़ा में बारात में कहासुनी होने के बाद टंडेरा में घर में घुसकर युवक की बहन के साथ मारपीट कर अश्लील हरकत की। गुरुवार को गांव टन्डेरा निवासी अक्शा पत्नी आफताब ने रिपोर्ट लिखाई कि उसका देवर अरमान 23 मार्च को ग्राम नन्हेड़ा बारात में गया था। वहां पर मोनिस पुत्र अलाऊद्दीन व अरमान में कुछ कहासुनी के बाद अरमान वापस आ गया था। पीड़िता ने रिपार्ट में लिखाया कि जिस समय उसकी ननद घर पर अकेली थी तभी लाठी-डंडे लेकर मोनिस, साजिद व मुकिम पुत्र अलाऊद्दीन व सोनी पुत्री अलाऊद्दीन व तरवीन पत्नी अलाऊद्दीन निवासी टन्डेरा ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए उसकी ननद के साथ मारपीट की तथा अश्लील हरकत की। उसके फोटो भी खींच लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.