गोपालगंज, अप्रैल 28 -- सिधवलिया। सिधवलिया थाना क्षेत्र के सकला गांव में बारात के दौरान ऑर्केस्ट्रा को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जाता है कि ऑर्केस्ट्रा जबरन चलाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान दबंगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर निवासी उमेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वे महम्मदपुर थाना में होमगार्ड जवान के पद पर तैनात हैं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में मारपीट, कई लोग घायल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सिधवलिया थाना अध्यक्ष सोमदेव झा ने बताया...