छपरा, मई 3 -- बारात में ऑर्केस्ट्रा के दौरान बवाल, युवक पर चाकू से हमला; हालत गंभीर दाउदपुर (मांझी)। थाना क्षेत्र के मदनसाठ गांव में शनिवार की देर रात एक बारात समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा में हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। रात करीब 12:30 बजे नाच-गाने के दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। माहौल बिगड़ते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान मदनसाठ निवासी अख्तर अली के 24 वर्षीय पुत्र अफजल अली पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- डांसरों को पैसे देने के दौरान विवाद, मारपीट में छह घायल वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए छपरा रेफर कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.