गंगापार, अप्रैल 19 -- बारात में आया युवक नई बाइक सहित लापता हो गया है। काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने रविवार को थरवई थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोरांव थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा, गिरधरपुर गांव निवासी 25 वर्षीय त्रिलोकी पुत्र नत्थू शुक्रवार को फूलपुर के पास गुलचपा से थरवई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कटियाही गांव में बारात में शामिल होने के लिए आया था। रात करीब 2:30 बजे नई बाइक से बारात से घर जाने के लिए निकला। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.