गंगापार, अप्रैल 29 -- तिलईबजार, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाना क्षेत्र के ग्राम बहमतपुर निवासी अमृत लाल का आरोप है कि वह मऊआइमा के ग्राम छाता में गांव से आयी एक बारात में शामिल होने आया था। आरोप है कि गांव के विपक्षियों ने उसे मारपीट कर लहुलुहान कर दिए।भाई रवि बचाने आया तो गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। अमृत लाल ने इसकी लिखित शिकायत थाना थरवई में की थी। थरवई पुलिस ने मऊआइमा थाना क्षेत्र का मामला होने की बात कही।तब अमृत लाल मऊआइमा थाना में तीन नामजद तीन अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...