अमरोहा, मार्च 26 -- मंडी धनौरा। मंगलवार रात बारात में शामिल होने आए युवकों के दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के कस्बा शिवाला कलां से मंगलवार रात एक बारात कमेलपुर रोड पर संचालित एक बैक्वेट हाल में आई थी। बताया जाता है कि यहां किसी बात को लेकर विशाल व तनुज निवासी शिवाला कलां के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे व बेल्टें चलने लगीं। मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। मामले में विशाल ने पुलिस को दी तहरीर में तनुज, हेमंत, विपुल व दीपक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर तनुज ने विशाल, उज्ज्वल, गौतम, बेबी सिंह, मोहित व रोहित पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।...