नवादा, अप्रैल 22 -- सिरदला थाना क्षेत्र के बुलकठीका गांव में एक शादी समारोह के दौरान बारात में आए लोगों के साथ मारपीट की हुई। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जब गांव निवासी बनारस राम के घर उनकी पुत्री की शादी के अवसर पर बारात पहुंची थी। पीड़ित पक्ष के अनुसार, उसी गांव के दर्जनों लोगों ने अचानक बारात में शामिल लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने बारात में आए वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह भी पढ़ें- बिहार के बारातों में मर्डर क्यों हो रहे, नालंदा में दूल्हे के बहनोई को गाड़ी से कुचल मारा; पटना में भी कत्ल इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने सिरदला थाना में आवेदन देकर सात नामजद लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.