बारात में असलहा लहराते युवकों का वीडियो वारयल
जौनपुर, जून 13 -- जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र ग्रामसभा सेमरी के बिरगहीपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। वीडियो में युवक डीजे की धुन पर नाचते हुए असलहा ऊपर की तरफ लहराते नजर आ रहा है। वायरल वीडियो सेमरी-बिरगहीपुर के एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में पिंक-सफेद टेंट के नीचे स्टेज पर 5-6 युवक नाच रहे हैं। लाइट की चमक के बीच एक युवक हाथ में असलहा लेकर हवा में लहराता दिख रहा है। बाकी युवक भी उसके साथ झूमते हुए हाथ उठा रहे हैं। स्टेज के पास डीजे और लोग भी मौजूद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.