बारात में अश्लील हरकतें करने का विरोध करने पर दंपत्ति को पीटा
बरेली, अप्रैल 28 -- शीशगढ़, संवाददाता। बैंकट हाल में शादी समारोह में शामिल होने आई महिला के साथ रिश्तेदार ने अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर महिला और उसके पति को पीट कर घायल कर दिया और मौके से भाग गए। घायल दंपति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने बताया कि वह शादी में शामिल होने मायके आई थीं। शादी समारोह एक बैंकट हॉल में चल रहा था। वे खाना खा रही थीं। छत्रपाल निवासी राठ, सूरज पाल निवासी कनकपुर थाना खजुरिया उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। पति ने महिला को बचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने पति को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में मारपीट, कई लोग घायल पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.