हाथरस, फरवरी 10 -- सादाबाद। कस्बे के एक मौहल्ले में गई एटा के मिरहची क्षेत्र से एक बारात में उस समय हड़कंप मच गया, जब दूल्हे के भांजे ने शादी से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, रविवार को मिरहची (एटा) से बारात सादाबाद के मोहल्ले में पहुंची थी और शादी सकुशल संपन्न हो गई थी। इसके बाद दूल्हे के भांजे और दुल्हन की चचेरी बहन की शादी की तैयारी की गई। लड़का और लड़की पहले से ही एक-दूसरे को पसंद करते थे और दोनों परिवारों को इसकी जानकारी थी। इसी सहमति के आधार पर सोमवार को उनकी शादी की रस्में होनी थीं। इसी दौरान अचानक दूल्हे के भांजे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने 112 डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.