हापुड़, अप्रैल 13 -- धौलाना थाना क्षेत्र में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर रविवार देर रात बारातियों की बस को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और ट्रक भी उसके ऊपर पलट गया। इस हादसे में दूल्हे के पिता सहित छह लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर डीएम, एसपी, सीएमओ भारी पुलिस बल के साथ दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और रेस्कूय शुरू कराया। जिसके बाद घायलों को पिलखुवा और धौलाना के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण हादसा; बारातियों की बस ट्रक से टकराई, छह की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल हादसे के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बारात की बस जिला बुलंदशहर के गुलावठी से जिला गाजियाबाद के डासना के लिए वापस लौट ...