बारात पहुंचने से पहले घर से दुल्हन गायब, बिना शादी लौटे बाराती
कोडरमा, अप्रैल 21 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दशारो गांव में जहां शादी की खुशियां अचानक अफरा-तफरी में बदल गईं। बारात पहुंचने से ठीक पहले दुल्हन के घर से गायब हो जाने से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दशारो निवासी लड़की की शादी जयनगर थाना क्षेत्र के डंडाडीह निवासी रामखेलावन ठाकुर के पुत्र राजमणि कुमार के साथ तय हुई थी। शादी को लेकर लड़की पक्ष के घर में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था और पारंपरिक रस्में भी निभाई जा रही थीं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल को दूल्हा पक्ष बारात लेकर लड़की के घर के लिए रवाना हुआ। इसी बीच, बारात गांव के नजदीक पहुंचने ही वाली थी कि दुल्हन अचानक घर से गायब हो गई। शुरुआत में परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.