बस्ती, अप्रैल 21 -- दुबौलिया (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी वाले दिन दरोगा बने दूल्हे को धमकी देने का मामला सामने आया है। खुद को दुल्हन का कथित प्रेमी बताते हुए उसने धमकी दी कि अगर बारात लेकर गए तो सही सलामत वापस नहीं लौट पाओगे। यह हरकत देख दूल्हे समेत आसपास मौजूद अन्य घरवालों ने उसे पकड़ना चाहा तो वह अपनी कार को छोड़ कर मौके से भाग निकला। इसके बाद दूल्हे के घरवालों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इधर इस घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने बारात लेकर जाने से ही इंकार कर दिया। शादी 20 अप्रैल को ही होनी थी। बताया जा रहा है कि दुबौलिया थानाक्षेत्र के रहने वाले एक परिवार ने अपने बेटे की शादी बस्ती कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ तय की थी। दूल्हा पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.