लखनऊ, अप्रैल 16 -- बस्ती में रहने वाले मनीष की शादी बुधवार को होनी थी। घर पर रिश्तेदार इकट्ठा थे। गाने बजाने और बारात निकलने की तैयारी चल रही थी। दूल्हा मनीष नहाकर मंडप के नीचे आया था। इस बीच एकाएक बस्ती में आग लग गई। लपटें विकराल होने लगी। अफरा-तफरी मची तो जो जैसे था वैसे ही भागा। मनीष तौलिया लपेट कर भागे। किसी तरह सभी ने खुद को सुरक्षित किया। मनीष की चाची पूजा ने बताया कि जैसे ही लोग बस्ती से भागकर बाहर आए एकाएक ताबड़तोड़ सिलेंडर में विस्फोट होने लगे। आग और विकराल हो उठी। मनीष और घरवालों ने दूल्हन के चढ़ाव का सामान व कपड़े निकालने के लिए झुग्गी तक जाने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- सेक्टर 37डी की झुग्गियों में लगी आग, 20 आशियाने जलकर खाक आग के कारण तपिश इतनी अधिक थी कि वह मौके तक नहीं पहुंच नहीं सके। झुग्गी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गय...