सोनभद्र, मई 15 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत भाट क्षेत्र के जोगेन्द्रा में बारात देखने घर से निकली एक युवती संग दुष्कर्म का मामला थाने पहुंचा है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 22 वर्षीय युवक मुकेश खरवार की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। घटना 13 मई की रात्रि आठ बजे के लगभग की बतायी जा रही है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक गांव में आयी बारात में जाते समय सुनसान इलाके में आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया और मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने घर लौट कर अपने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया जिसके बाद अगले दिन 14 मई को अनपरा थाने पहुंच पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। अनपरा थाने के क्राइम इंस्पेक्टर हरेन्द्र यादव ने बताया कि पीड़िता की दी गयी तहरीर पर मामला दर्ज कर अन्य विधिक कार्र...