पीलीभीत, अप्रैल 9 -- बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी बहन 5 अप्रैल को शाम पांच बजे घर से निकाल कर मोहल्ले में आई बारात को देखने गई थी। उसकी बहन इसके बाद घर वापस नहीं आई। परिवार के लोगों ने काफी तलाश भी की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसकी बहन को अज्ञात युवक बहलाफुसला कर ले गया है प्रभारी निरीक्षक परमेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...