बारात देखकर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप
बदायूं, मई 9 -- बिनावर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात देखकर लौट रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पीड़ित परिवार ने गांव के पूर्व प्रधान समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद घायल परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती सात मई की रात करीब आठ बजे गांव में आई बारात देखने उसकी 11 वर्षीय पुत्री गई थी। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज आरोप है कि घर लौटते समय गांव के पूर्व प्रधान ने अपने कुछ साथियों के साथ उसकी पुत्री को गली में गलत नीयत से पकड़ लिया। किसी तरह किशोरी वहां से भागकर घर पहुंची। आरोप है कि इसके कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.