हाजीपुर, जून 30 -- राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद भट्ठी के पास सोमवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे में बदमाशों ने हथियार के बल पर बारात जा रही कार एवं स्कॉर्पियो गाड़ी को रोक कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशो ने गाड़ी के ड्राइवर को मारपीट कर जख्मी कर दिया एवं लड़की को चढ़ाने के लिए कार में रखी डेढ़ लाख का गहना एवं ड्राइवर सूरज कुमार और राम कृष्ण कुमार का सोना का बजरंग बलि लॉकेट, एवं बारात जा रही उजला रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी नं बीआर1 पीके 2437 लूट कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- बारात जा रहे स्कॉर्पियो के चालक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर किया लूटपाटघटना का विवरण घटना के बाद ड्राइवर के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और घायल ड्राइवर को राघोपुर थाना ले गए। जहां पुलिस ने ड्राइवर को पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जानकारी क...