फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- जसराना थाना क्षेत्र में गुरुवार को चचेरे भाई की बारात जाने से पहले वाहन की टक्कर से छात्र की मौत हो गई। वह शिकोहाबाद जेएस यूनिवर्सिटी से एलएलबी अंतिम वर्ष का पेपर देने के लिए जा रहा था। हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। गांव ख्यालीराम झपारा निवासी 30 वर्षीय शिवकुमार यादव पुत्र भीष्मपाल शिकोहाबाद स्थित जेएस यूनिवर्सिटी में एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र था। गुरुवार शाम को उसके चचेरे भाई गोपाल यादव की बारात शिकोहाबाद स्थित एक गेस्ट हाउस में जानी थी। घर में मेहमान आए हुए थे और हर कोई बारात में जाने की तैयारी करने में जुटा था। यह भी पढ़ें- बांका: बाइक को ट्रक ने ठोका, दो की मौत, एक गंभीर शिवकुमार बाइक से जेएस यूनिवर्सिटी में पेपर देने गया था। वह दोपहर में बाइक से पेपर देने के लिए जा रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.