प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बारात जाते समय अनियंत्रित होकर बाइक के पेड़ से टकरा जाने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक दिल्ली में मजदूरी करता था। परिवार में शादी होने की वजह से तीन दिन पहले ही गांव आया था। उदयपुर थाना क्षेत्र के आमी शंकरपुर निवासी 25 वर्षीय अमन सरोज पुत्र राजेश सरोज परिवार के ही करन सरोज पुत्र राम सजीवन की शादी के सिलसिले में रविवार रात लगभग साढ़े 11 बजे बाइक से अकेले ही थाना क्षेत्र के ही देवरी के पास लाला का पुरवा बारात जा रहा था। यह भी पढ़ें- बारात से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तीसरा जख्मी इसी बीच देवरी बाजार के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घायल युवक को सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.