हाथरस, अप्रैल 21 -- सासनी । क्षेत्र के रुदायन रोड जरेया मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार रात आयोजित एक विवाह समारोह उस समय अखाड़ा बन गया, जब बारात चढ़त के दौरान रोड़ पर शराब पीने को लेकर बारातियों और स्थानीय निवासियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बेटी की शादी जनपद अलीगढ़ के थाना मड़राक निवासी युवक से हो रही थी। रविवार को वैवाहिक कार्यक्रम सासनी के रुदायन रोड जरेया मोड़ स्थित विवाह वन गेस्ट हाउस में चल रहा था। यह भी पढ़ें- शराब पीकर दो पक्षों में मारपीट,पथराव से अफरा तफरी बताया जा रहा है कि बारात चढ़त के दौरान कुछ बाराती सड़क पर शराब पी रहे थे और हुड़दंग कर रहे थे। इसी बीच वहां से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.