बिजनौर, मार्च 23 -- नहटौर। चढ़त के दौरान किसी बात को लेकर बाराती और घरातियों में विवाद हो गया। बीच बचाव करने गए दुल्हन का भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। रविवार को नहटौर में नगीना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। बताया जाता है कि चढ़त के दौरान किसी बात को लेकर बरती और घरातियों में विवाद हो गया। जिसमे बीच बचाव करने गए दुल्हन के दो भाइयों के साथ भी मारपीट की गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि चढ़ता के बाद दूल्हे पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग की थी। उनके द्वारा इनकार करने पर दोनों पक्षों में कहां सुनी हो गई। मामला थाने पहुंच गया। वहीं दोनों पक्षो समझौता कराने के प्रयास भी किया जा रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.