बारात चढ़त के दौरान मारपीट में कई घायल
अमरोहा, जून 27 -- बारात चढ़त के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारातियों में जमकर मारपीट हो गई। कई लोग चोटिल हो गए जबकि एक युवक को सिर में गहरी चोट लगी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाली में तहरीर दी गई है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी किसान की बेटी की बारात गजरौला थाना क्षेत्र के गांव ओसीता जगदेवपुर से आई थी। शुक्रवार देर रात बारात चढ़त के दौरान डीजे बज रहा था। इस दौरान डीजे पर गाने को लेकर बारातियों के बीच मारपीट हो गई। कई युवक चोटिल हो गए। ओसीता निवासी अमीचंद सिर में चोट लगने से लहूलुहान हो गया। यह भी पढ़ें- बारात चढ़त के दौरान मारपीट में कई घायल मौके पर मची अफरातफरी के बीच उसे आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.