आगरा, अप्रैल 30 -- ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात बारात चढत के दौरान बारातियों व घरातियों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में आधा दर्जन लोग चुटेल हुए हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से बातचीत की है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक रात करीब पौने दो बजे जानकारी मिली कि गांव में में बारातियों व घरातियों में झगड़ा हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस रात में ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। गांव में जानकारी की तो पता चला कि जगदीशपुर के पास से बारात चढ़ रही थी, डीजे पर लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान बारातियों एवं घरातियों में झगड़ा हो गया। दोनों ओर से मारपीट हो गई। इस मारपीट में आधा दर्जन लोग चुटैल हुए। जिन्हे...