बदायूं, अप्रैल 16 -- Badaun News: यूपी के बदायूं में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बारात घर में जयमाल के बाद अचानक से चीख-पुकार मच गई। महिला दहाड़े मारकर रोने लगी। जब मेहमानों ने महिला से कारण पूछा तो पता चला कि उसका बच्चा चोरी हो गया है। महिला अपने बच्चे को हाल में सुलाकर जयमाल कार्यक्रम में शामिल होने चली गई थी। लौटकर जब आई तो वह गायब था। सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो उसमें एक महिला बच्चे को ले जाती हुई नजर। जानकारी पर पता चला कि यह महिला मेहमान बनकर आई थी। लोगों के फोटो खींचने में लग गई, लेकिन उसने अपनी फोटो नहीं खिंचवाई और मौका पाते ही वह हाल में सो रहे बच्चे को उठाकर भाग निकली। लेकिन उसकी ये हरकत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस्लामनगर के सहसवान रोड स्थित मोनार्क बारात घर रिश्तेदार की शादी में संभल जिले के राजपुर थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.