शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी भी नाबालिग है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। सोमवार को वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गई थी, जबकि घर पर उसकी दो बेटियां मौजूद थीं। आरोप है कि मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे गांव के ही एक व्यक्ति के बेटे ने फोन कर उसकी छोटी बेटी को गांव के एक बारात घर में बुलाया। वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी से वापस आने पर बेटियों ने इसकी सूचना मुझे दी। इसके बाद महिला ने रोजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लि...