बारात घर को संवारने की मांग
नोएडा, जून 2 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। सेक्टर डेल्टा-1 स्थित बारात घर की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। इससे कार्यक्रमों के आयोजन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्राधिकरण से इस जल्द संवारने की मांग की है। आरडब्लूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि बारात घर परिसर में सीवर का ढक्कन लंबे समय से टूटा हुआ है। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कोई बच्चा या अन्य व्यक्ति अनजाने में उसमें गिर सकता है। परिसर में अन्य मूलभूत समस्याएं भी मौजूद हैं, जिनका समाधान आवश्यक है। कई बार प्राधिकरण से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने आते हैं, लेकिन समस्याओं के समाधान नहीं होता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.