हमीरपुर, अप्रैल 20 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के वार्ड संख्या दो में संस्कृत विद्यालय के ठीक सामने 79 लाख की लागत से बने बारातघर का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया। इसमें शादी संपन्न कराने का शुल्क नगर पंचायत ने 10 हजार रुपए निर्धारित किया है। लोकार्पण के बाद कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान का विवाह संपन्न कराया गया। कस्बे में बारात घर का अभाव होने पर नगर पंचायत ने वार्ड संख्या दो में 79 लाख रुपए की लागत से संस्कृत विद्यालय के सामने बारातघर का निर्माण कराया है। सोमवार को सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पं.बलदेव प्रसाद शास्त्री की मौजूदगी में विधि विधान के साथ इस बारात घर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद बारात घर को कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान की शादी के लिए खो...