साहिबगंज, मई 29 -- बोरियो। बोरियो थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव के पास अहले सुबह इमली गाछ से बारात बस भगैया से जेटके कुम्हारजोरी लौटने के क्रम में टकराई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो को बेहतर इलाज के लिए हाई सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जेटके कुम्हारजोरी के सुनील मुर्मू के शादी में बारात बस से भगैया गयी थी। भगैया से लौटने के क्रम में शहरपुर गांव के पास लक्ष्मी डीलक्स बस संख्या जेएच 04 एम 7248 पेड़ से टकराई। बस के छत पर बैठे चार बाराती पेड़ के डाली से टकरा गए। चारों बाराती घायल हो गए। घायलों में जीतराम मुर्मू (22), बिजय टुडू (50), सुभान सोरेन(14), बासीद मरांडी(26) घायल हो गए। चारों घायलों को इलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां मौके पर उपस्थित डॉ. पंकज कुमार ने ईलाज किया। डॉ. पंकज ने बताया कि जीत...