कोडरमा, मार्च 12 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के डोमचांच से गिरिडीह जिले के खोरी महुआ बारात गए लोगों का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन पर सवार डोमचांच निवासी नितेश सिंह उम्र 22 वर्ष पिता संतोष सिंह, केशव लाल उम्र 18 वर्ष, शिवम कुमार उम्र 20 वर्ष और राहुल कुमार उम्र 24 वर्ष घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल नितेश सिंह और राहुल कुमार को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.