लखीमपुरखीरी, जून 22 -- मैगलगंज कस्बे के गेस्ट हाउस में बारात के दौरान बखेड़ा खड़ा हो गया। बारात के स्वागत के वक्त ही जनाती और बारातियों में विवाद होने लगा। दुल्हन का आरोप है कि ज्यादातर बाराती शराब के नशे में थे। उन्होंने जनातियों से मारपीट की। दुल्हन के पिता के मुंह पर शगुन में दिए गए पैसे फेंके। यह सब देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, दूल्हा निवासी जनपद सीतापुर अपनी बारात लेकर मैगलगंज आया था। बारात के स्वागत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। वर पक्ष का आरोप है कि बारातियों के बैठने, जलपान और स्वागत-सत्कार की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। यह भी पढ़ें- चढ़ावा और नशे के आरोप में टूटी शादी, बिन दुल्हन लौट गई बारात उनका कहना है कि बारात का अपेक्षित सम्मान नहीं हुआ, जिससे नाराजगी बढ़ी। वहीं कन्या पक्ष ने आरोप ल...