गोपालगंज, मार्च 16 -- उचकागांव। थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में विगत चौदह मार्च को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। बताया जाता है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में 14 मार्च की रात गांव के वीरेंद्र चौधरी के घर उनकी बेटी की बारात आई हुई थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें गांव के तीन लोग घायल हो गए।घायलों में दुर्गा कुमार साह, उनके भाई नन्हे कुमार साह तथा गांव के विकास साह शामिल हैं। तीनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। घटना के दौरान आरोपितों ने दुर्गा कुमार साह की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं केस करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.