भागलपुर, फरवरी 22 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव में शुक्रवार की देर रात बारात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में बच्चे को गोली लगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। हलांकि लगातार छापेमारी के बाद भी आरोपी इन्द्रदेव यादव फरार है। घायल बच्चा सन्नी कुमार के पिता तनिकलाल के बयान पर केस दर्ज कराया गया है। उधर, घायल बच्चे का मायागंज अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। उधर, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताते चलें कि शुक्रवार की रात बारात लगने के दौरान इन्द्रदेव यादव ने नाचने के दौरान कमर से कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी थी। जिसमें वहां खड़े उक्त बच्चे के पैर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.