सीवान, मई 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जीबी नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में गुरुवार को बारात का फोटोग्राफी करने के दौरान अपराधियों ने एक कैमरा मैन को गोली मार दी। इस घटना में सीने के पास एक गोली लगने से कैमरा मैन बुरी तरह घायल हो गया। घायल कैमरा मैन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल गांव निवासी बन्धु प्रसाद का पुत्र नीतीश कुमार है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। सदर अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि नीतीश कुमार एनएस स्टुडियो नामक एक दुकान का संचालन करता है। यह भी पढ़ें- युवा हर्ष की हत्या के बाद घर में मचा कोहरामघटना का विवरण शादी समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में वह फोटो व वीडियो बनाता है। गुरुवार को भी वह अपने इस काम से जीबी नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में रामनाथ साह के घर गया था। रामनाथ साह के घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.