बांदा, अप्रैल 22 -- खुरहंड। बारात की निकासी के समय गांव की तीन दबंगों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। उसकी पगड़ी भी फेंक दी। मारपीट के बाद गाली-गलौज कर दबंग फरार हो गए। इसके बाद परिजन दूल्हे को लेकर थाने पहुंचे। यहां तहरीर दी, पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। मामला बढ़ता देख सपा जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में लोगों ने थाना परिसर में हंगामा किया, तब रिपोर्ट लिखी गई। देर शाम दूल्हे के साथ बरात रवाना हुई। गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव में 22 वर्षीय सत्येंद्र पुत्र बरातीलाल यादव की बारात जानी थी। मंगलवार शाम मेहमान व परिजन गाजे-बाजे के साथ गांव में बरात की निकासी की रस्म करा रहे थे। यह भी पढ़ें- बारात में युवक पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप आरोप है कि इसी बीच गांव के विपिन तिवारी, श्याम तिवारी, मिथलेश तिवारी व मन्ना तिवारी ला...