अमरोहा, अप्रैल 22 -- हसनपुर, संवाददाता। गांव मंगरौली में मंगलवार दोपहर बारात चढ़त के दौरान छोड़ी गई आतिशबाजी की चिंगारी नजदीक स्थित कोल्हू पर लगे खोई के ढेर में गिर गई। देखते ही देखते खोई में आग लग गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। खोई के ढेर को स्वाहा करने के बाद आग ठंडी हुई। आग से भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है। मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार मंगरौली निवासी उमर ने हथियाखेड़ा बस स्टैंड के पास गन्ना कोल्हू लगा रखा है। गांव में आई बारात में छोड़ी जा रही आतिशबाजी की चिंगारी नजदीक स्थित कोल्हू पर लगे खोई के ढेर में गिर गई। यह भी पढ़ें- बारातियों की आतिशबाजी से मचान में लगी भीषण आग, पुआल जलकर राख सूखी खोई होने के कारण आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप ले लिया। ​स्थानीय लोगों और कोल्हू कर्मियों ने आग बुझाने ...