बारात की अगुवानी में बेकाबू कार ने दो को रौंद डाला, आधा दर्जन घायल
सिद्धार्थ, मई 23 -- बर्डपुर (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर हनुमानगढिया मोड़ के पास गुरुवार रात बारात में आई कार अनियंत्रित हो गई और अगुवानी देख रहे लोगों को रौंदते हुए चली गई। मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं बांसी तहसील के कुदारन गांव निवासी व्यक्ति की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों का इलाज अलग-अलग निजी अस्पताल में चल रहा है। चालक कार लेकर फरार हो गया। रेहरवा गांव के ओम प्रकाश के बेटी की गुरुवार को शादी थी। बांसी तहसील के कुदारन गांव से शाम को बारात आई थी। अगुवानी के समय लोग नाच-गा रहे थे। कुछ लोग देख रहे थे। इस दौरान अचानक एक कार आई और लोगों को रौंदते हुए चली गई। इसमें थाना क्षेत्र के खलीलपुर ग्राम पंचायत के रेहरवा गांव निवासी रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.