सोनभद्र, अप्रैल 22 -- अनपरा,संवाददाता। बारात का निमन्त्रण न देने से खफा हो कर पड़ोसी ने चार अन्य लोगों के साथ घर में घुस कर जमकर मारपीट और गाली गलौज की। घर के खिड़की-दरवाजे तोड़ दिये। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंच तो किसी प्रकार जान बचाई। मारपीट से राहुल कुमार,चंदन कुमार ,वेशलाल व संजू देवी बुरी तरह घायल हो गयी है। घटना बीस अप्रैल की बलिया खटाल रेनुसागर की बतायी गयी है।पीडित पक्ष के वेशलाल पुत्र लखीराम उम 40 वर्ष की शिकायत पर अनपरा पुलिस ने चार आरोपी अजय यादव पुत्र गोपाल यादव,दीपक यादव पुत्र महेश यादव,प्रदुम्मन यादव पुत्र शम्भु यादव और रमाकांत यादव पुत्र स्व चुन्नीलाल यादव निवासी वार्ड क्रमांक 17 रामनगर बलिया खदाल के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.