नई दिल्ली, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक पंचायत ने शादी को लेकर 6 कड़े फरमान जारी किए हैं। जनपद की ग्राम पंचायत सैफ खां सराय में किदवई बिरादरी ने शादियों में बढ़ती फिजूलखर्ची और कुरीतियों पर लगाम कसने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। बिरादरी सदर और ग्राम प्रधान मोहम्मद नदीम की अध्यक्षता में हुई पंचायत में छह कड़े फैसलों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। पंचायत का सबसे चर्चित निर्णय यह रहा कि बारात दोपहर 4 बजे तक हर हाल में पहुंचनी चाहिए। इसके बाद देरी होने पर प्रति घंटे 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत का तर्क है कि समय की अनदेखी से अनावश्यक खर्च और अव्यवस्था बढ़ती है। रिश्ता तय होने के बाद निकाह से पहले दूल्हा-दुल्हन के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान और बातचीत पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही शादी के दौरान मोबाइल या अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.